अलीगढ़ के थाना गौंडा क्षेत्र के गांव सरकोरिया में दबंगों ने 70 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से एक को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस फोर्स जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने आदेश दिए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है दबंगों के द्वारा वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया है, जब मृतक के परिवार में गोद भराई का कार्यक्रम चल रहा था।