आयोग ने एपीएस के पदों पर पिछली भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया था, लेकिन सेवा नियमावली का उल्लंघन करते हुए विज्ञापन जारी किया गया था जिसकी वजह से आयोग को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। इसके पहले आयोग ने 2010 को एपीएस में भर्ती की थी। इसके बाद 2016 में 250 पदों का अधियाचन मिला था। वर्ष 2017 व 2018 के कैलेंडर में भर्ती को शामिल किया गया था, लेकिन विज्ञापन जारी नहीं किया गया था। नई भर्ती के इंतजार में तमाम अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं इसलिए मांग है कि नई भर्ती में उम्र की सीमा पार करने वाले को भी शामिल किया जाए।