इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटों उमर अंसारी व अब्बास अंसारी की सुरक्षा की मांग को लेकर दाखिल याचिका अर्थहीन होने के आधार पर खारिज कर दी है। किन्तु कहा है कि यदि नया वाद कारण उत्पन्न होता है तो दुबारा याचिका दायर करने में यह आदेश आड़े नहीं आयेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल तथा न्यायमूर्ति वी के श्रीवास्तव की खंडपीठ ने उमर अंसारी व अन्य की याचिका पर दिया है।