26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि आंदोलन को समर्थन देने पहुँचा प्रसपा का डेलिगेशन

डेलिगेशन की तरफ से आए हुए सदस्यों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन को छात्रों से वार्ता करनी चाहिए और जिला प्रशासन के द्वारा छात्रों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं।अगर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की बात नहीं मानता है तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आंदोलन को सड़क पर लाने का काम करेगी।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 19 Sep 2022, 10:36 PM IST

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि आंदोलन को समर्थन देने पहुँचा प्रसपा का डेलिगेशन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि आंदोलन को समर्थन देने पहुँचा प्रसपा का डेलिगेशन

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर फीस वृद्धि के विरोध में अनशन का 789 वां दिन व फीस वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन का 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन देने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन पहुंचा।

सड़क से लेकर सदन तक की होगी लड़ाई

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने पहुंचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन पहुंचा। आमरण अनशन पर आकर डेलिगेशन ने छात्रों की समस्या को सुना और लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ने का आवाहन किया।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने भैंस के आगे बजाया बीम, कुलपति पर साधा निशाना

फर्जी मुकदमे का होगा कड़ा विरोध

डेलिगेशन की तरफ से आए हुए सदस्यों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन को छात्रों से वार्ता करनी चाहिए और जिला प्रशासन के द्वारा छात्रों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं।अगर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की बात नहीं मानता है तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आंदोलन को सड़क पर लाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल: फीस वृद्धि के विरोध में छात्र ने आत्मदाह का किया प्रयास, हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरे

ये रहे शामिल

डेलिगेशन में आए हुए सदस्यों में अनूप कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश राय 'लल्लन राय', प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय, आशुतोष त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, अलीम खान प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, प्रखर सिंह प्रवक्ता, अनिल सिंह राणा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साकेत समेत अन्य छात्र शामिल हुए।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग