31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atiq Ahmed : असद का चेहरा नहीं देख पाया अतीक तो बदल गए सुर, पुलिसवालों से कही ये बात

Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के शव को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। असद के जनाजे में शामिल होने की अनुमति न मिलने से माफिया अतीक बौखलाया हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 15 Apr 2023, 5:57 PM IST

Atiq Ahmed

Atiq Ahmed : पुलिस रिमांड पर चल रहे माफिया डॉन अतीक अहमद की हेकड़ी और अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। उधर, उसके बेटे असद के शव को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। माफिया अतीक अहमद ने असद के जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उसे अनुमति नहीं मिली। इससे बौखलाए अतीक अहमद के पुलिस पूछताछ के दौरान तेवर ही बदल गए।

बेटे के एनकाउंटर के बाद अतीक की बढ़ गई हेकड़ी
बेटे असद के एनकाउंटर के बाद उसकी हेकड़ी और बढ़ गई है। उसने पुलिस के एक भी सवाल का सही जवाब नहीं दिया। माफिया अतीक अहमद को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावों पर गौर करें तो अतीक इस समय बौखलाया हुआ दिखता है। कई वेबसाइटों का दावा है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में अतीक और अशरफ ने पुलिस को सही जवाब नहीं दिए। वह किसी भी सवाल पर जवाब देने के बजाय पुलिसवालों से खुद ही सवाल करते रहे।

यह भी पढ़ें : 40 साल पहले ही खत्म हो जाता अतीक, जब गुरु से ली थी दुश्मनी, इस चाल ने बना दिया खूंखार

पुलिसवालों से उल्टा सवाल पूछने लगा अतीक
इस दौरान पुलिस ने जेल में बैठकर उमेशपाल हत्याकांड की साजिश के बारे में सवाल किया तो अतीक अहमद उल्टा पुलिस से ही सवाल पूछने लगा कि उसका वो मोबाइल कहां है? जिससे वह साबरमती जेल के अंदर से बात कर रहा था। अतीक का कहना था कि अगर जिस किसी मोबाइल से वो और अशरफ बात करते थे, तो वह मोबाइल उसे दिखा दिया जाएगा तो सारे सवालों के जवाब दे देगा।

यह भी पढ़ें : यूपी के वो तीन बाहुबली माफिया डॉन, जिन्हें गुस्से और बदले की आग ने बना दिया कुख्यात, क्या है इनकी कहानी?

पुलिस के सारे सबूतों को बताया झूठा
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के दौरान अतीक अहमद ने कहा, हमारे खिलाफ सारे सबूत झूठे हैं। पुलिस ने गढ़े हैं। बेसिर पैर की कहानी बनाकर पुलिस ने मेरे परिवार का नाम घसीट दिया। मुंशी राकेश लाला और नौकर कैश अहमद की निशानदेही पर बरामद कैश और असलहों पर अतीक अहमद का बोलना था कि पुलिस के सामने चाहे जिससे जो कुबूलवा लो, सच्चाई तो अदालत के सामने इंसान बोलता है।

यह भी पढ़ें : उमेशपाल हत्याकांड में अब तक 183 बदमाशों का एनकाउंटर, एडीजी ने बताया ये प्लान

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश