3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की दबंगई की कहानी सुनकर आज भी कांप जाते हैं शहरवासी

प्रयागराज के बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद का नाम सबसे ऊपर आता है। इन बाहुबली नेताओं पर कई धाराओं में हत्याकांड से जुड़े मुकदमा दर्ज हैं। इन हत्याकांड की कहानी सुनकर आज भी शहर के लोग सहम से जाते हैं। बाहुबली नेता अतीक अहमद पर खुलेआम कई राउंड गोलीबारी से विधायक की हत्या करने या फिर साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 18 Jul 2022, 11:02 PM IST

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद दबंगई की कहानी सुनकर आज भी कांप जाते हैं शहरवासी, खुलेआम चलवा दिए थे कई राउंड गोलियां

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद दबंगई की कहानी सुनकर आज भी कांप जाते हैं शहरवासी, खुलेआम चलवा दिए थे कई राउंड गोलियां

प्रयागराज: यूपी की राजनीति में कई ऐसे दबंग नेता हैं जिनके ऊपर हत्या जैसे कई आपराधिक मुकदमों की वजह से खतरनाक बाहुबली के नाम से जाने जाते हैं। इन नेताओं में प्रयागराज के बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद का नाम सबसे ऊपर आता है। इन बाहुबली नेताओं पर कई धाराओं में हत्याकांड से जुड़े मुकदमा दर्ज हैं। इन हत्याकांड की कहानी सुनकर आज भी शहर के लोग सहम से जाते हैं। बाहुबली नेता अतीक अहमद पर खुलेआम गोलीबारी से विधायक की हत्या करने या फिर साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगा है। वह वर्तमान समय में सलाखों के पीछे कैद हैं। बाहुबली ने शहर में चुने गए विधायक नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या करा दिया था। आइए जानते हैं दिल दहलाने वाली हत्याकांड की कहानी...

विधायक के शरीर पर लगी थी 19 गोली

प्रयागराज शहर पश्चिमी सीट से नवनिर्वाचित विधायक राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को खुलेगा हत्या करा दी गई थी। इस हत्याकांड में इतनी गोलियां चली की विधायक के शरीर पर 19 गोली लगी थी। इस हत्या का आरोप सीधे बाहुबली अतीक अहमद और उनके भाई मोहम्मद अशरफ पर लगा था। इस घटना में सरेआम हाईटेक हथियार का इस्तेमाल हुआ था और नवनिर्वाचित विधायक राजू पाल समेत तीन की मौत हुई थी। इस हत्याकांड का आरोप बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ पर लगा था। आज भी इस घटना को सुनकर लोग कांप जाते हैं।

यह भी पढ़ें: बाहुबली अतीक अहमद के दोनों बेटों की बढ़ेगी मुश्किलें, सीबीआई और एसटीएफ के निशाने पर हैं अली और उमर

जेल में बंद होने के बावजूद प्रयागराज में वर्चस्व कायम

बाहुबली अतीक अहमद शहर पश्चिमी सीट से विधायक का चुनाव जीतने के बाद ही राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद इस सीट से लगातार चार बार विधायक बनने के बाद फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद बने। राजनीति के साथ-साथ दबंगई में बड़ा नाम कमा लिया और अपनी बात मनवाने के लिए लोगों की हत्या करवाना आम हो गया था। वर्तमान समय गुजरात के साबरमती जेल में बाहुबली अतीक अहमद बंद हैं और उनके दोनों बेटे फरारी काट रहे हैं।जेल में बंद होने के बावजूद बाहुबली अतीक अहमद और उनके गुर्गों के ऊपर रंगदारी, अबैध जमीन, अपहरण जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश