जब भाजपा समर्थकों ने जीत का जश्न मनाने के लिए रोड पर डीजे लेकर निकले तो तभी दूसरे पक्ष से कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आसपास मौजूद महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया, तभी पथराव होने से भगदड़ मच गई । तभी दूसरे पक्ष ने लाठी डंडे से भाजपा समर्थकों पर हमला बोल दिया। उपद्रव में सतीश चौहान नाम के युवक के सिर पर ईंट लगा वह जमीन पर गिर गया। हमला से घायल युवक खून से लथपत पड़ा रहा। तभी ग्रामीणों अस्पताल ले गए जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर भाजपा गंगापार अध्यक्ष ने उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग की है।