5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका का बना लिया अश्लील वीडियो, वायरल करने की देता था धमकी, प्रेमी को मिली दर्दनाक मौत

पुलिस के सामने प्रेमिका ने बतायी पूरी कहानी अपने दुपट्टे से गला कसकर प्रेमी की ले ली जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 6 Jan 2021, 10:31 AM IST

Pratapgarh Thana Fatanpur

प्रतापगढ़ थाना फतनपुर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़. बीते 28 दिसंबर को एक हत्या हुई थी। हत्या कर के लाश मृतक के घर के नजदीक ही एक बाग से मिली थी। पुलिस ने जब जांच की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। मृतक को को उसकी प्रेमिका ने ही मारा था। मृतक प्रेमी के पास प्रेमिका का अश्लील वीडियो था जिसे वायरल ककरने की धमकी देकर वह उसपर दबाव बनाता था। इसी के बाद एक दिन प्रेमिका ने मजाक-मजाक में अपने दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें- लॉक डाउन में नहीं चल पा रहा था रेस्टोरेंट तो बना डाला हुक्का बार, ऐसे हुआ खुलासा

फतनपुर थानाक्षेत्र के पुरे खरगराय निवासी विनोद कुमार यादव 'पिंटू’ पुत्र बृजलाल की शव 28 दिसंबर घर के पास पाए जाने के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध को उठाया और जांच शुरू की। पूछताछ में तो पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा, लेकिन काॅल डिटेल ये सुराग मिल ही गया।

इसे भी पढ़ें- लड़की को ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने होटल बुलाया, चार दोस्तों ने किया गैंगरेप

पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी और मृतक के बीच मोबाइल पर खूब बात होती थी। घटना वाली रात भी बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका समेत उसके परिवार से कुछ और लोगों को उठाकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने वह दुपट्टा भी बरामद कर लिया, जिससे हत्या की गई थी।

इसे भी पढ़ें- खूबसूरत माॅडल्स के फोटो रुपये ऐंठती थी शादी कराने वाली वेबसाइट, ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक मृतक विनोद का उसकी नाबालिग प्रेमिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात घरवालों को पता चली तो प्रेमिका ने उससे मेल-जोल कम कर दिया। प्रेमिका के बदले अंदाज देखकर मृतक प्रेमी ने उसका वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने लगा। जिस रात घटना हुई उस रात भी दोनों मिले और मजाक-मजाक में पेमिका ने विनोद का गला अपने दुपट्टे से कसकर उसकी हत्या कर दी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश