घटनास्थल के निरीक्षण के बाद सीबीआई ने ललित वर्मा को गेस्ट हाउस ले जाकर शाम 5 बजे तक उनके बयान दर्ज जिसके बाद उन्हें उनके घर छोड़ दिया गया। विनोद के मुताबिक सीबीआई अफसरों ने उनसे 2011 से लेकर 2016 में ललित वर्मा की हत्या , मकान के विवाद और विरोधियों के झगड़े और उनके मुकदमों का ब्यौरा पूछा ।हर चीज की जानकारी ली पूरे परिवार मित्र भाई रिश्तेदार पुत्रों की पढ़ाई उनकी संपत्ति उनके आय का स्रोत और उनकी उनसे जुड़े तमाम जानकारियों उनसे ली। साकेत नगर के मकान के पूर्व मालिक के नाम पते की भी जानकारी उन्होंने ली उन्होंने सीबीआई को धूमनगंज और सिविल लाइंस पुलिस की भूमिका के बारे में भी बताया है। जांच पड़ताल कर रही सीबीआई ने ललित शर्मा के परिजनों को कहा किसी भी तरह की कोई भी दिक्कत हो कोई खतरा कहीं महसूस हो तो तत्काल फोन करके सूचना दें फौरन सुरक्षा दी जाएगी।