8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Allahabad High Court: परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी को अवमानना नोटिस जारी

यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने विकास भार्गव की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। अवमानना याचिका के अनुसार इस भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न के गलत होने पर हाईकोर्ट ने 25 अगस्त 2021 के आदेश में अभ्यर्थियों के एक-एक अंक बढ़ाने का आदेश दिया था, लेकिन उस आदेश का अनुपालन अब तक नहीं किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 6 Mar 2022, 10:36 AM IST

Allahabad High Court: परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी को अवमानना नोटिस जारी

Allahabad High Court: परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी को अवमानना नोटिस जारी

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती को लेकर दाखिल अवमानना मामले में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी को नोटिस जारी करते हुए उन्हें तलब किया है। कोर्ट ने सचिव से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने विकास भार्गव की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। अवमानना याचिका के अनुसार इस भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न के गलत होने पर हाईकोर्ट ने 25 अगस्त 2021 के आदेश में अभ्यर्थियों के एक-एक अंक बढ़ाने का आदेश दिया था, लेकिन उस आदेश का अनुपालन अब तक नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: Allahabad High Court : मृदा सर्वेक्षण अधिकारी मेरठ को नोटिस जारी,याचिका पर जवाब तलब

कोर्ट ने 25 मई को परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि आदेश का अनुपालन हो जाने पर उन्हें कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी, केवल सरकारी वकील के माध्यम से हलफनामा दाखिल करना होगा।

यह भी पढ़ें: Allahabad High Court: भ्रष्टाचार सिस्टम के लिए दीमक- न्यायमूर्ति कृष्ण पहल

मोहम्मद अशरफ की जमानत अर्जी की सुनवाई टली

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने बाहुबली अतीक अहमद के भाई मोहम्मद अशरफ उर्फ खालिद अजीम की जमानत अर्जी की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया है। जिसके कारण सुनवाई टल गई है।
कोर्ट ने अन्य पीठ नामित करने के लिए पत्रावली मुख्य न्यायाधीश को भेजा दी है।अर्जी की सुनवाई की तिथि 23मार्च तय की गई है।
अशरफ के खिलाफ शहर पश्चिमी के बसपा विधायक राजू पाल की हत्या सहित दर्जनों आपराधिक मामले चल रहे हैं। जिसमें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इसी में से एक मामले में जमानत अर्जी दाखिल की गई है।