याची ने मृदा सर्वेक्षण अधिकारी पर मनमाने तरीके से विभेद पूर्ण कार्य करने,पिक एण्ड चूज कर दुर्भाग्यपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाया। इससे पहले याची ने राज्य महिला आयोग को शिकायत की थी। आयोग ने रिपोर्ट मांगी तो खुद ही जांच अधिकारी बन रिपोर्ट भेज दी। जिसमें याची के सीनियर अधिकारी के खिलाफ शिकायत करने की निंदा की गरी और काम में सुधार न करने पर वेतन भुगतान रोक दिया।जिसपर यह याचिका दायर की गई है।