प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खुल्दाबाद के शेल्टर होम में 6/ 7 अगस्त 2021 को एक लड़की की खुदकुशी के मामले में सरकार को दोषी कर्मचारियों के खिलाफ जारी विभागीय जाँच पूरी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट को बताया गया कि शेल्टर होम में खुदखुशी मामले में सनी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इसकी, लड़की से मोबाइल से बातचीत थी। यह आदेश चीफ जस्टिस राजेश बिन्दल तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने एक लेटर पेटीशन पर दिया है। याचिका की सुनवाई 7 अप्रैल को होगी।