प्रयागराज में अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज के साथ ही साथ भीड़ भाड़ वाले स्थलों की सुरक्षा जहां पहले की तुलना में बढ़ा दी गई है। वहीं शहर में स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट सिविल एयरपोर्ट पुलिस मुख्यालय और दूसरे सरकारी संस्थानों की सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है। स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर किसी भी तरह के खतरे को नाकाम करने के लिए इलाहाबाद जंक्शन स्टेशन पर भी डॉग स्क्वॉयड के साथ सघन चेकिंग करायी जा रही है। शहर के मॉल सिनेमा घर और सर्किट हॉउस में भी जाँच कई गई । शहर के सभी थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गये है।