प्रयागराज।संगम नगरी में गंगा यमुना सरस्वती के पावन तट पर पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ तंबूओं का नगर बस जाएगा। पौष पूर्णिमा पर स्नान ध्यान के साथ ही 43 दिन तक चलने वाले माघ मेले की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।पौष मास की पूर्णिमा तिथि से चंद्रमा का संचार मिथुन राशि में होगा । इस राशि में चंद्रमा उपछाया चंद्र ग्रहण से गुजरेगा। धार्मिक दृष्टि से पौष पूर्णिमा काफी महत्व बताया गया है। पौष पूर्णिमा के दिन स्नान दान के साथ ही माघ मास के लिए कल्पवास का व्रत का शुभारंभ कल्पवासी और श्रद्धालु करते हैं। पौष पूर्णिमा से शुरू होने वाला कल्पवास माघी पूर्णिमा एक मास तक चलता है।