जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति के परिवार की बच्ची दोपहर अपने पड़ोस की लड़की के साथ घर के बाहर खेल रही थी। वह देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने दूसरी लड़की से बात की तो उसने बताया कि बच्चू लाल नाम के एक आदमी ने उसको मटर खिलाने के बहाने खेत की तरफ ले गया है। परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो आलू के खेत में बच्ची का शव मिला। उसकी गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी।