
माघ मेला तय करेगा यूपी का सीएम, मौनी महराज ने अखिलेश यादव को लेकर की भविष्यवाणी, जाने कौन बनेगा मुख्यमंत्री
प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजीनतिक पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनाव-प्रचार में जुट गए हैं। राजनीतिक पार्टियां हर कोई नए वादे के साथ जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होगा। ऐसे में माघ मेले में आए संतों में भी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्कृष्टता देखी जा रही है। इसी क्रम में प्रयागराज की पावन धरती पर माघ मेले का आगाज मकरसंक्रांति स्नान पर्व से शुरू हो गया है। माघ मेले में पहुंचे मौनी महराज ने अखिलेश यादव को लेकर भविष्यवाणी की। मौनी महराज ने कहा कि अखिलेश यादव अगर मथुरा कृष्ण जन्मभूमि में कृष्ण मंदिर की निर्माण का घोषणा करेंगे तभी संत उनके साथ होंगे। अखिलेश यादव को धर्म के प्रति बिना किसी डर के स्पष्ट रूप से आगे आना चाहिए।
अखिलेश यादव वोट के डर को करें खत्म
अब मेला क्षेत्र में संतों का आगमन शुरू हो गया है और एक माह तक संत संगम की रेती पर जीवन यापन करेंगे। माघ मेले में विधानसभा चुनाव की रणनीति संत तैयार करेंगे कि इस बार फिर से यूपी का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसी क्रम में पत्रिका टीम से खास बातचीत करते हुए मौनी महराज ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव डर को दूर करके यह ऐलान कर दे कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करेंगे, यह कहने के दूसरे दिन संत उनके साथ होंगे। अखिलेश यादव को देश हित में काम करना होगा तभी संतों आशीर्वाद मिलेगा।
जो राम को लाया है उसी के सिर पर सजेगा ताज
मौनी महराज ने कहा कि माघ मेले की पावन शुरुआत हो गई है। मेला क्षेत्र में अगल-अलग जगहों से संतों का आगमन हो गया है। अब विधानसभा चुनाव नजदीक है तो ऐसे में संत मेला क्षेत्र में धर्म संसद के माध्यम से फिर से सीएम कौन बनेगा इसकी रणनीति तय करेंगे। संतों की यह इच्छा फिर से है कि राम को लाने वाले फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथों में यूपी का कमान देगी। संत सीएम योगी के साथ है और योगी और मोदी जोड़ी देश हित में काम कर रही है। यूपी विधानसभा चुनाव में फिर से कमल का फूल खिलने जा रहा है।
प्रियंका को समझना होगा यूपी की राजनीति
मौनी महराज ने कहा कि यूपी की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में है लेकिन अभी उनको यूपी की राजनीति को और समझना होगा। निश्चित रूप से प्रियंका गांधी इस बार कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, लेकिन उनको यह बात भी ध्यान देना होगा कि उनके पुर्वजों ने अपने कार्यकाल में क्या किया है। गांधी परिवार ने देश को आगे बढ़ाया है।
माघ मेला तय करेगा यूपी का सीएम
माघ मेले में तपस्या करने पहुंचे मौनी महराज ने कहा कि माघ मेले में देश-दुनिया के संत आये हैं। अब यह संयोग है कि माघ मेले के साथ ही 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान है। अब माघ मेले में आने वाले श्रद्धालु और संत-महात्मा विचार करके मतदान करेंगे।
Published on:
14 Jan 2022, 10:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.