इस प्रदर्शन की ख़ास बात यह है की इस अनोद्लन की कमान मुस्लिम महिलाओं के हाथों में है।मुस्लिम महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में छोटे बच्चे और पुरुषों की जमात भी डटी है। महिलाएं पूरी रात यहां खुले आसमान में बैठी है । महिलाएं यहीं नमाज पढ़ती है। यहीं से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही है ।आंदोलन के तीन दिन बीतने और धरना स्थल पर लगातार आंदोलनकारियों की भीड़ बढ़ने से प्रशासन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पार्क को आंदोलनकारियों से खाली कराना भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं का यहां आंदोलन रविवार देर शाम से शुरू हुआ है।