scriptUP Assembly Election 2022: सर्व समाज के लिए काम कर रही है भाजपा- पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी | Pandit Kesharinath Tripathi said that BJP is working for the whole soc | Patrika News

UP Assembly Election 2022: सर्व समाज के लिए काम कर रही है भाजपा- पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी

locationप्रयागराजPublished: Feb 23, 2022 10:40:26 pm

Submitted by:

Sumit Yadav

आशीर्वाद समारोह में ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि जनहित के लिए भाजपा आवश्यक है। वहीं भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उम्मीदों पर पूरा खतरा उतरने और विद्वत समाज के लिए सदैव सेवारत रहने का वादा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सर्व समाज के लिए भाजपा काम कर रही है।

UP Assembly Election 2022: सर्व समाज के लिए काम कर रही है भाजपा- पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी

UP Assembly Election 2022: सर्व समाज के लिए काम कर रही है भाजपा- पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी

प्रयागराज: शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में आज ब्राह्मण समाज द्वारा आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में एकजुट हुए विद्वत समाज ने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को विजयी भवः का आशीर्वाद दिया। आशीर्वाद समारोह में ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि जनहित के लिए भाजपा आवश्यक है। वहीं भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उम्मीदों पर पूरा खतरा उतरने और विद्वत समाज के लिए सदैव सेवारत रहने का वादा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सर्व समाज के लिए भाजपा काम कर रही है।
आशीर्वाद समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि जब देश संकट में होता है या किसी विशेष अवसर पर आवश्यकता होती है तो ब्राह्मण समाज के लोगों ने हमेशा आगे आकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है। ब्राह्मण समाज सुधारक है। वह यह नहीं सोचता कि उसका शिष्य ब्राह्मण है या किसी और जाति का। ब्राम्हण समाज को प्रशिक्षित करता है सही दिशा में काम करने के लिए। लोगों की सहायता करना ही ब्राह्मणत्व है। युग परिवर्तन हो चुका है।
यह भी पढ़ें

UP Assembly Election 2022: कौशाम्बी पहुंचकर सपा पर क्यों बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- परिवरवादियों को बुद्ध की प्रतिमा से है पहरेज

भाजपा ही है, जो सर्व समाज का भला चाहती है, जो किसी वर्ग और समाज के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए काम कर रही है। पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मेरे उत्तराधिकारी हैं। मेरे विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी से चुनाव जीत कर और विभागीय उत्तराधिाकारी बने, जो विभाग मेरे पास था, वो उन्हें मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ला ने कहा कि भारत के अलावा दुनिया में कोई और ऐसा राष्ट्र नहीं है जिसकी नैतिक शक्ति इतनी मजबूत हो जो दुनिया में शांति ला सके। आज के भारत को सशक्त भारत बनाने की क्षमता किसी में है तो वह है भारतीय जनता पार्टी। भारत के निर्माण में भाजपा की भाूमिका निश्चित करने के लिए अपना आशीर्वाद दें।
परशुराम पीठ के संस्थापक, महंत सुदर्शन जी महाराज ने कहा कि जब-जब इस धरती पर असुरों ने अत्याचार किया, यहां दानवता थी फली-फूली, मानव ने हाहाकार किया, तब-तब धरती पर भृगुवर, रघुवर और गिरधर ने अवतार लिया, तब परशुनाथा तीर चले थे, सब असुरों का संहार किया, इसलिए ब्राह्मणों उठो, नोटा नहीं, लोटा और सोटा उठा कर योग्य शासक को पैदा कर आशीर्वाद देना होगा। ब्राह्मण ने कभी शासन और सत्ता नहीं किया, योग्य शासक का अभाव हुआ तो ब्राह्मणों ने सत्ता का संचालन किया। सत्ता संचालन करने के लिए योग्य शासक को आशीर्वाद देना होगा। इस नन्दी पर हम सब कृपा करें।
यह भी पढ़ें

UP Assembly Election 2022: अमित शाह के रोड शो के दौरान जाने क्यों लगने लगे जय अखिलेश के नारे, जानिए वजह

12 माधव हैं प्रयागराज में जो प्रयागराज के 12 तीर्थ हैं। विजयी होने के बाद प्रयागराज के तीर्थ स्थान और विकसित हों, यही कामना है। भगवान परशुराम की प्रतिमा झूंसी में वर्तमान में स्थापित है। 12 माधव यानी 12 विधानसभाओं में ब्राह्मण समाज का आधिपत्य रहे, इसके लिए 100 प्रतिशत मतदान करें और शहर दक्षिणी में नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ ही सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। कहा कि मतदान, महादान है। प्रयागराज तीर्थाटन के रूप में स्थापित हो, इसके लिए एकजुट होकर मतदान करें। हाथ की नैया है कहती भारत की नैया पार करें।
राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय जी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने राष्ट्र को दिशा दी है। राम मंदिर की भव्यता जल्द ही दिखने जा रही। राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। ब्राह्मण पैदा ही हुए हैं आशीर्वाद देने के लिए। सरोज पांडे ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश बाहुबलियों के लिए विख्यात था, वहां अब नन्दी जी जैसे सरल नेता जनता की सेवा में तत्पर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो