5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP: गैंगरेप के आरोपी के साथ सेल्फी लेते नजर आये थानेदार, पीड़िता ने सीएम को लिखी चिट्ठी

-पीड़िता ने सीएम डीजीपी और गृह सचिव को भी शिकायती पत्र भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 4 Sep 2019, 4:29 PM IST

UP: गैंगरेप के आरोपी के साथ सेल्फी लेते नजर आये थानेदार, पीड़िता ने सीएम को लिखी चिट्ठी

Police inspector selfie with gang rape accused in Up Prayagraj

प्रयागराज।सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के साथ एसओ की तस्वीर सामने आने के बाद हंगामा मचा है। जिले के थरवई थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तस्वीर सामने आई है । जिसको लेकर पीड़िता एडीजी कार्यालय पहुंची । जिसमें दुष्कर्म के दो नाम जद आरोपियों के साथ थरवई थाने के एसओ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े-बाहुबली अतीक अहमद को धूल चटाने वाली इस दबंग महिला पर सीबीआई ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एसओ ने मोटी रकम लेकर आरोपियों के साथ पार्टी कर रहे हैं। यही वजह है कि नामजद आरोपी होने के बावजूद लोग खुलेआम घूम रहे हैं । इन आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है पीड़िता ने एडीजी की अनुपस्थिति में स्टाफ अफसर को शिकायती पत्र देकर विवेचना स्थानांतरित करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें-पूर्व बसपा विधायक पूजा पाल के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, बढ़ी मुश्किल

दरअसल जौनपुर की रहने वाली छात्रा जो प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है । वह सिविल लाइंस स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है ,बीते 23 अगस्त को छात्रा ने थरवई थाने में तहरीर दी जिसमें आठ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और धमकी का मामला दर्ज कराया । इनमें मुख्य आरोपी शिव शंकर सिंह उर्फ टोटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । लेकिन अन्य आरोपी शशांक सिंह, कलेक्टर पांडे ,डब्बू दुबे, संदीप, रिंकू ,सोनू ,श्याम यादव और पंकज सिंह अभी भी फरार है। मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारियों का दावा था कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है । लेकिन इसी बीच पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए एडीसी कार्यालय में तस्वीर दिखाई जिसमें दावा किया है कि दो नामजद आरोपी के साथ फरवरी एसओ कुलदीप तिवारी सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें -सपा अध्यक्ष पद की रेस में इस दिग्गज नेता का नाम, एमएलसी भी हैं प्रमुख दावेदार, जोड़तोड़ तेज

पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मुकदमे में फरार चल रहे सात आरोपियों के साथ विवेचक और थरवई एसओ भी सुला के लिए धमका रहे हैं । तस्वीर का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि एस ओ नामित अभियुक्तों से पैसा लेकर उनके साथ पार्टी कर रहे हैं । उसने कहा है कि मौजूदा एस ओ विवेचक है । ऐसे में उनसे मामले की निष्पक्ष विवेचना संभव नहीं है ऐसे में मामले की विवेचना स्थानांतरित करते हुए किसी और को दी जाए पीड़िता ने सीएम डीजीपी और गृह सचिव को भी शिकायती पत्र भेजा है ।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश