इलाहाबाद. यूपी के कई जिलों में दुष्कर्म जैसे अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ऐसी ही इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र की है। जहां दो बच्चों के पिता ने 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर दिया और घटना के बाद लड़की को बेहोशी के हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को परिजनों ने जब ऐसी हालत में देखा तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची की हालत गंभीर है।