बाधं रहा था बम
जानकारी के मुताबिक दुर्गा मंदिर के पास गली में आर्य बेसिक स्कूल के पास रहने वाले कुलदीप निषाद जो बिजली के मिस्त्री हैं। उनके घर की छत पर एक जोरदार धमाका हुआ। जिसमें उनका बेटा राज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बाया हाथ बम के धमाके में जख्मी हुआ है। उसे इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।राज छठवीं कक्षा का छात्र है। धमाके की सूचना पर मौके पर धूमनगंज इंस्पेक्टर शमशेर सिंह चौकी प्रभारी हर्ष वीर सिंह पहुंचे सीओ बृज नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल शुरू की।