बता दें की चाय वाली भाभी के नाम से मशहूर उषा गुप्ता को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम्मानित किया। जैसे ही उनका नाम पुकारा गया तो उन्हें मंच पर देखकर सीनेट हॉल छात्रों की तालियों से गूंज उठा । उषा गुप्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ पर पिछले 30 सालों से चाय बना रही हैं। देश के कई दिग्गज राजनेता और नौकरशाह इनकी चाय की चुस्कियों का स्वाद अब तक नहीं भूले हैं । पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी इनके ग्राहकों में से एक थे। छात्रों के बीच आम तौर पर यह भौजी के नाम से जानी जाती हैं। इनकी चाय के साथ. साथ कई नेताओं ने विधानसभा और संसद तक कि यात्रा पूरी की है।