
प्रेमिका का डिमांड पूरा करने में लिए आशिक बने लुटेरे, राह चलती महिलाओं को बनाते थे निशाना, ऐसे हुआ खुलासा
प्रयागराज: प्यार की दीवानगी में इस तरफ पागल हुए कि प्रेमी अपने प्रेमिका का शौक पूरा करने के लिए लूट करने करने लगे। राह चलती महिलाओं को निशाना बनाकर छिनैती करते थे। जुर्म का रास्ता तो अपनाया लेकिन आखिर आरोपी अब जेल की हवा खानी पड़ी। राह चलतीं महिलाओं के मोबाइल और जंजीर छीनने वाले ऐसे ही गैंग का पूरामुफ्ती पुलिस ने राजफाश किया है। चार बदमाशों को गिरफ्तार कर 13 मोबाइल, रुपये, लैपटाप और बाइक बरामद किया।
इस तरह देते थे घटना को अंजाम
ये लुटेरे गैंग बनाकर राह चलती महिलाओं को निशाना बनाते थे और मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। ये बदमाश लूट करने के बाद प्रेमिका शौक पूरा करना और नशे की आदत को पूरा करते थे। आरोपी अजय दिवाकर शादीशुदा है, जबकि अन्य अविवाहित हैं। तीनों ने बताया कि प्रेमिकाओं के शौक को पूरा करने के लिए अजय दिवाकर के साथ लूट की वारदात करने लगे। इससे जहां प्रेमिकाओं का शौक पूरा हो रहा था, वहीं शराब, स्मैक जैसे नशे के लिए भी उनको रुपये मिल जाते थे।
प्रयागराज एसपी सिटी दिनेश सिंह और सीओ सिविल लाइंस अभिषेक भारती ने बताया कि अजय दिवाकर शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के दो मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई हुई है। इन बदमाशों ने धूमनगंज इलाके में इनके द्वारा अप्रैल माह में चोरी की गई थी। इसमें महाराष्ट्र का नंबर है। यह गैंग पहले बाइक चोरी करता था और फिर वारदात करता था। बाइक को भी औने-पौने दाम पर बेच दिया जाता था। पूछताछ में कई घटनाओं का राजफाश हुआ है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
Published on:
24 Jul 2022, 3:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.