
स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने पर भाजपा के दो मंत्रियों ने ट्वीट पर कह दी बड़ी बात, जाने किसने क्या कहा
प्रयागराज: योगी सरकार के मंत्रिमंडल में रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को अब अलविदा कह दिया है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने जोरदार ट्वीट किया है। एक ने उनपर निशाना साधा है, तो दूसरे ने उनके फैसले को बैठकर बात करने को कहा है। जाने दोनों मंत्रियों ने ट्वीट पर क्या कहा है...
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कहा...
भाजपा के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट पर उन्होंने ने लिखा कि डूबती हुई नैया की सवारी करने जा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए यह आत्मघाती निर्णय साबित होगा। भाजपा राष्ट्र को सर्वोपरि मामने वाली विचारधारा का नाम है। दूसरे ट्वीट पर फिर कैबिनेट मंत्री ने स्वामी प्रसाद को टैग करके यह भी कह दिया कि विपरित बुद्धि विनाश काले...।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा...
भाजपा के उपमुख्यमंत्री ने मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने पर ट्वीट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि स्वामी जी ने यह निर्णय क्यों लिया यह मालूम नहीं है, लेकिन अगर कुछ मन मुटाव है तो बैठकर बात हो सकती है। लास्ट में यह भी लिखा कि जल्दबाजी का फैसला हमेशा से गलत होते हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य का पत्र
भाजपा मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी से इस्तीफा लेने वाले पत्र में यह साफ लिखा है कि विपरीत परिस्थितियों में रहकर अपने कार्यों का निर्वहन किया है लेकिन दलितों, पिछड़ों, नवजवानों, किसानों और बेरोजगारों के साथ घोर उपेक्षात्मक रवैया के कारण मंत्रिमंडल से स्तीफा देता हूँ।
Published on:
11 Jan 2022, 8:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.