देश को आधारित खेती से ही खुशहाल बनाया जा सकता-
विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गुरु प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि भारतीय संस्कृति को बचाना है, तो गाय, गंगा व गांव को बचाना होगा। यदि भारत में गांव न होते तो कोविड-19 से देश को ज्यादा हानि होती। उन्होंने कहा कि कीटनाशक के जरिए एक ओर खेतों की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है तो वहीं लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री वासुदेव पटेल ने उर्वरा शक्ति बढ़ाने को लेकर बताया कि गो रक्षा विभाग, गो कृपा अमृतम का निर्माण करेगा। इससे किसान का मित्र केंचुआ खेतों में आता है। इसी से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। उन्होंने कहा कि देश को आधारित खेती से ही खुशहाल बनाया जा सकता है।