27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में फायरिंग करना पड़ा भारी, यहां हुआ बड़ा हादसा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Patel

Nov 20, 2018

rajasthan news

शादी में फायरिंग करना पड़ा भारी, यहां हुआ बड़ा हादसा

अलवर. जिले के एमआईए थाना क्षेत्र गांव घेघोली में शादी समारोह में गोली चलाने से एक बड़ा हादसा हो गया। फायरिंग के दौरान एक बालक को गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया। जिसको परिजन सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बच्चे को जयपुर रैफर कर दिया है। बच्चे के दादा हयात खान ने बताया कि गांव में सूर्य प्रताप राजपूत है जिसके दोनों बेटों की शादीथी उसी दौरान गांव से बारात की निकासी निकल रही थी निकासी में डीजे बजने के दौरान अब्बास डीजे देखने गया था उसी समय राजपूत परिवार के लोगो ने शराब पीकर हवाई फायर किया वहाँ गोली चलाई जिससे अब्बास के कूल्हे को चीरते हुए गोली पार हो गयी। जिससे वह मौके पर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसको परिजन हॉस्पिटल लेकर आये जहा उसे जयपुर रैफर कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाही शुरू कर दी है।