
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेस वे पर एक अनियंत्रित कार एक्सप्रेस-वे की पुलिया तोड़ कर एक्सप्रेस वे से नीचे आ गिरी।
हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी एक महिला व बालिका सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ श्रीराम मीना के बताया कि टेलीफोन के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पुलिया नंबर 107 पर चंद्रा का बास पर के समीप एक्सप्रेस वे से निचे आ गिरी। जिस पर एक कार DL-6CS- 5836 पुल के नीचे पड़ी हुई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग के सभी उपचार के बड़ौदामेव सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दिल्ली के प्रगति बिहार गली नंबर 6 निवासी निर्मला पाठक उम्र 70 साल, अरुण पाठक उम्र 45 साल तथा मुस्कान पाठक उम्र 20 साल की सीएचसी बडौदामेव में दौरान मृत्यु हो गई।
हादसे में गौतम पाठक उम्र 16 साल तथा हर्ष पाठ उम्र 20 साल की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। गौरतलब है कि सभी लोग सुबह दिल्ली से जयपुर जाने के लिए निकले थे रास्ते मे हादसा हो गया। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। परिजनों के पहुचने के बाद पुलिस पंचनामा की कार्यवाही करेगी।
Published on:
13 Nov 2023 03:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
