11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम घोषित, अलवर लुढ़का 12 अंक जाने क्या रहे कारण

अलवर 12 रेंक पिछड़ा- गत स्वच्छता सर्वे में अलवर रहा था 364 वें स्थान पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 24 Jun 2018, 9:56 AM IST

Alwar : 12 rank backward in cleanliness campion

स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम घोषित, अलवर लुढ़का 12 अंक जाने क्या रहे कारण

अलवर. स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर एक फिर फिसड्डी साबित हुआ। शनिवार को घोषित स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के नतीजों में अलवर गत साल की तुलना में 12 रेंक फिसल 376 वें पायदान पर पहुंच गया। वर्ष 2016 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर 364 वें स्थान पर रहा था। नगर परिषद की ओर से अलवर को साफ सुथरा बनाने के दावे खूब किए गए, लेकिन स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे आए तो परिषद के दावे एक बार फिर फुस्स होते दिखे। स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर नगर परिषद क्षेत्र सफाई में ऊंचाइयां छूने के बजाय 12 रेंक और गिर गया। यह स्थिति तो तब है जब हर महीने शहर की सफाई पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए परिषद प्रशासन की ओर से कई नए प्रयोग भी किए गए। इसमें सेक्टरों में बदलाव, ठेकेदारी व्यवस्था में परिवर्तन सहित कई नए प्रकार के सफाई उपकरणों से सफाई कराने के दावे किए गए थे।

सफाई में अलवर को मिले 1347.21 अंक

सफाई व्यवस्था में अलवर को 1347.21 अंक मिले हैं। इस आधार पर अलवर को 376 वीं रेंक प्रदान की गई है। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद सफाई में हमसे काफी ऊपर है। भिवाड़ी शहर 1799.9 अंक के साथ 268 वें स्थान पर है। यानि सफाई के मामले में भिवाड़ी से 108 पायदान ऊपर है। भरतपुर भी अलवर से सफाई के मामले में काफी आगे दिखाई दिया। भरतपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में 261 वीं रेंक प्रदान की गई है। सफाई में भरतपुर को 1831 अंक प्रदान किए गए हैं। इतना ही नहीं धौलपुर भी अलवर से सफाई में आगे रहा। धौलपुर को 182 वीं रेंक दी गई है।

हम सफाई में इसलिए पिछड़े

स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर के पिछडऩे के अनेक कारण हैं, लेकिन इनमें प्रमुखत: नगर परिषद के प्रशासनिक कारण की भूमिका सबसे ज्यादा रही है। पिछले दिनों नगर परिषद अलवर में प्रशासनिक उठापटक तेजी से चली। नतीजतन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद पर कोई अधिकारी लंबे समय तक नहीं टिक पाया। आयुक्त के तबादलों का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा और वह रेंकिंग में पिछड़ गया। इसके अलावा अलवर में प्रोसेसिंग प्लांट का शुरू नहीें हो पाना, गीला कचरा व सूखा कचरे का पृथकीकरण नहीं हो पाना, अलवर शहर के सभी वार्डों का ओडीएफ नहीं हो पाना, स्वच्छता सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक को महत्व देने, स्वच्छता सर्वेक्षण के पेटर्न में बदलाव तथा नेगेटिव मार्किंग भी स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर के पिछडऩे का कारण रही हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए हैं। इसमें अलवर को 376 वीं रेंक प्रदान की गई है। सर्वेक्षण में अलवर की रेंक वर्ष 2017 से पिछड़ी है। अलवर की रेंक पिछडऩे का कारण पेटर्न में बदलाव, नेगेटिव मार्किंग हो सकते हैं।
रेशू सिंह, सहायक अभियंता एवं प्रभारी स्वच्छता सर्वेक्षण नगर परिषद अलवर