
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक का वीडियो वायरल,रिटायर होने से एक दिन पहले किया ऐसा काम, विभाग ने किया एपीओ
महिला ने लगाया पैसे मांगने और घर बुलाने का आरोप
अलवर. जिला आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक केदारनाथ पांडे के खिलाफ दो महिलाओं ने पैसे मांगने ओर खुद के निवास बुलाने का आरोप लगाया। महिलाओं ने उप निदेशक से हुई बातचीत का ऑडियो व वीडियो वायरल कर दिया। जिससे विभाग में हडकम्प मच गया। इस मामले को लेकर वे सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले ही एपीओ कर दिए गए।
दोनों ही मामलों में महिलाओं से बातचीत करने के ओडियो व वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। इसमें एक महिला 13 हजार रुपए अधिक होने व दूसरी महिला 30 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। उसके पति की ओर जयपुर की अदालत में मामला दर्ज करवाने के कागजात सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। यह मामला बढऩे पर आयुर्वेद विभाग ने उपनिदेशक केदारनाथ पांडे को एपीओ कर दिया है और इनका मुख्यालय अजमेर कर दिया गया। उपनिदेशक 29 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस सम्बंध में उपनिदेशक केदार नाथ पांडे ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर हुई शेयर
अलवर के आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक के खिलाफ एक साथ दो मामले सामने आए। इसमें उपनिदेशक व महिला के बीच बातचीत व वीडियो प्रदेश की राजधानी में सबसे अधिक वायरल हुए। लोगों ने वीडियो व ओडियो जमकर शेयर किया। प्रदेशभर में दिनभर यह चर्चाओं का विषय बना रहा। इस सम्बंध में लोग एक दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए।
जांच के लिए अलवर आई अतिरिक्त निदेशक
मामले की जांच करने के लिए आयुर्वेद विभाग की अतिरिक्त निदेशक माधुरी शांडिल्य गुरुवार शाम को अलवर पहुंची। उन्होंने पीडि़त महिला चिकित्सकों के बयान दर्ज किए। उसके बाद उपनिदेशक केदारनाथ पांडे के भी बयान दर्ज किए गए है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया वीडियो वायरल होने पर विभाग के निर्देशानुसार जांच कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों के दर्ज बयान के आधार पर तैयार यह जांच रिपोर्ट निदेशक को सौपेंगी जाएगी।
Published on:
29 Jun 2018 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
