3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता फिर हुई शर्मसार मॉ ने नाले में फैंका नवजात को, अलवर शहर की पॉश कॉलोनी में मिले नवजात

साढ़े चार माह के दोनों भू्रण, आपस में जुड़े हुए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 26 May 2018, 11:41 AM IST

Alwar : crime news

ममता फिर हुई शर्मसार मॉ ने नाले में फैंका नवजात को, अलवर शहर की पॉश कॉलोनी में मिले नवजात

अलवर शहर के भतग सिंह चौराहे के पास स्कीम नम्बर एक में आईसीआईसीआई बैंक से कुछ दूर होण्डा शौरूम के पास शुक्रवार सुबह 8 बजे नाले की सफाई के दौरान प्लास्टिम की थैली में दो भू्रण मृत मिले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को अपने कब्जे में लिया व मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने जनाना अस्पताल सहित पांच अस्पतालों के रिकॉर्ड चैक किए।
भू्रण मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। कोतवाली बाला राम मौके पर पहुंचे। थाना अधिकारी ने बताया कि सुबह 8 बजे कर्मचारी नाले की सफाई कर रहे थे। उस समय कर्मचारियों को एक प्लास्टिक की थैली नजर आई। उन्होंने थैली को चैक किया, उसमें दो भ्रूण थे। उन्होंने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि दोनों भू्रण की नाल आपस में जुड़ी हुई थी। इसलिए दोनों भ्रूण एक ही महिला के हो सकते हैं। घटना स्थल के पास चाय की दुकान चलाने वाले नारायण सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नाले में भू्रण फैंकने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

पांच अस्पतालों का रिकॉर्ड किया चैक

पुलिस ने चार निजी व एक जनाना अस्पताल का रिकॉर्ड चैक किया। अस्पतालों में होने वाले प्रसव के बारे में जानकारी ली व अस्पताल के अन्य दस्तावेज चैक किए। पुलिस ने कहा कि यह जांच शनिवार को भी जारी रहेगी।

पहले भी मिला था भू्रण

अलवर में तीन दिन पहले बगड़ तिराहा बाध की पाल पर भी भू्रण पड़ा हुआ मिला था। वह करीब छह माह का बताया गया। उसकी भी अभी तक कोई पहचान नहीं हुई। आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से साफ है कि शहर के अस्पतालों में गड़बड़ी चल रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आंख बंद करके चुपचाप बैठे हुए हैं।