3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agniveer Recruitment: सेना भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक करें आवेदन, बोनस अंक भी मिलेंगे 

सेना (अग्निवीर) भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक अभ्यर्थी आर्मी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सेना भर्ती अधिकारी (एआरओ) ने बताया कि 1 अक्टूबर, 2004 से 1 अप्रेल, 2008 तक की जन्मतिथि वाले इच्छुक उमीदवार चयन प्रक्रिया के लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवार की ई-मेल आईडी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 25 Mar 2025, 4:44 PM IST

सेना (अग्निवीर) भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक अभ्यर्थी आर्मी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सेना भर्ती अधिकारी (एआरओ) ने बताया कि 1 अक्टूबर, 2004 से 1 अप्रेल, 2008 तक की जन्मतिथि वाले इच्छुक उमीदवार चयन प्रक्रिया के लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवार की ई-मेल आईडी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।

एक अभ्यर्थी दो अलग-अलग वर्ग में भर सकता है फॉर्म

भर्ती में खिलाड़ियों, एनसीसी प्रमाण पत्र धारकों, आईटी योग्यताधारी और डिप्लोमा धारकों के लिए बोनस अंक का भी प्रावधान है। इस वर्ष उमीदवार अपनी पात्रता के आधार पर किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो विकल्प चाहने वाले उमीदवारों को दो श्रेणियों के फॉर्म अलग-अलग भरने होंगे। अपनी पसंद की श्रेणियों से संबंधित दो सामान्य प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होना होगा तथा श्रेणियों की प्राथमिकता उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के दौरान ही भरी जाएगी।

इस नंबर पर 0144-2702169 संपर्क किया जा सकता है

भर्ती पद्धति के तहत प्रथम चरण में नामांकित केंद्रों पर सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के साथ क्लर्क व एसकेटी पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट होगा, द्वितीय चरण में भर्ती रैलियों के दौरान सामान्य प्रवेश परीक्षा योग्य उम्मीदवारों के लिए शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा तृतीय चरण में अनुकूलनशीलता और चिकित्सा परीक्षण होगा। भर्ती के लिए अधिक जानकारी www. joinindianarm4. nic. in तथा किसी भी स्पष्टीकरण के लिए एआरओ अलवर से 0144-2702169 पर संपर्क किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें - www. joinindianarm4.nic.in