अलवर. नोटबंदी के समय अलवर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक अलवर में पकड़े गए 16 करोड़ रुपए के घोटाले के मुख्य अरोपी अभिषेक जोशी व अशोक जोशी सहित अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉड्रिंग एक्ट में अभियान दर्ज किया है।
उल्लेखनीय कि है कि नवम्बर 2016 में अलवर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक अलवर में की करीब एक करोड़ रुपए की खेप अलवर से दिल्ली ले जाते समय पकड़ी गई थी जिसके बाद बैंक में करीब 16 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया। बाद में इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, एसओजी, रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया, सहकारिता विभाग, पुलिस व अन्य एजेंसियों ने की। अब प्रवर्तन निदेशालय ने अभिषेक जोशी व अशेाक जोशी सहित अन्य के खिलाफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत अभियोजन दर्ज कर लिया है।