इस तरह आता गया तबादले का बुलावा
पिछले दो साल में यहां जिला कलक्टर के पद पर आनंदी, नन्नूमल पहाड़िया, शिव प्रसाद नकाते, जितेंद्र सोनी, पुखराज सेन, अविचल चतुर्वेदी को तैनाती दी गई। किसी का कार्यकाल दो माह तो किसी को 3 माह ही रहा। यानी अफसरों ने जब तक जिला समझा तब तक तबादले का बुलावा आता गया। इसी तरह जिला परिषद के सीईओ का पद रहा। इस पर जसमीत सिंह संधू, गौरव सैनी, अर्तिका शुक्ला आदि का तबादला हुआ। चौथे तबादले में कनिष्क कटारिया का नाम है। दो अफसरों के पास सीईओ का कार्यभार भी रहा। इसी तरह यूआईटी सचिव के पद पर प्रताप सिंह, डॉ. मंजू और अब अशोक योगी का तबादला हो गया। यूआईटी विकास का बड़ा नाम है। अफसरों ने विकास प्रोजेक्ट बनाए और तबादला होता गया। योजनाएं भी सरकार की इसी कारण धरातल पर पूरी तरह नहीं उतर पाईं। कुछ अधिकारियों के पास यूआईटी का कार्यभार भी रहा।