
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शनिवार को अलवर में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान' का शुभारंभ किया
विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में स्थानीय लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। उन्होंने इन योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया।
जिले की पंचायत समिति कठूमर की ग्राम पंचायत तसई, इन्द्रा कॉलोनी, पंचायत समिति गोविन्दगढ की ग्राम पंचायत न्याणा, सैदमपुर, पंचायत समिति मालाखेडा की ग्राम पंचायत माधोगढ, परसा का बास, पंचायत समिति उमरैण की ग्राम पंचायत भूगोर, बेलाका, पंचायत समिति रैणी की ग्राम पंचायत प्रागपुरा, कीलपुरखेडा, पंचायत समिति थानागाजी की ग्राम पंचायत बसई जोगियान, भूडियावास में शिविर आयोजित हुए हुए।
आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि की जानकारी दी गई। अभियान के तहत 18 दिसम्बर को पंचायत समिति कठूमर की ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत टीकरी, सौंख, नाटोज, बसेठ, पंचायत समिति गोविन्दगढ़ की ग्राम पंचायत ईटेडा, मौलिया, 19 दिसम्बर को बुटियाना, रौणपुर, पंचायत समिति मालाखेडा की ग्राम पंचायत सारंगपुरा, बीजवाड नरूका, पृथ्वीपुरा एवं खारेडा, मैथना, रेटा में शिविर लगाए जाएंगे।
शहरी क्षेत्रों के लिए इस अभियान का शुभारम्भ 18 दिसम्बर को सुबह 9 बजे मिनी सचिवालय परिसर में होगा। 19 दिसम्बर को घोडाफेर सर्किल के पास यशवंत स्कूल व प्रतापबंध तिराया पर कैम्प आयोजित होंगे।
Published on:
18 Dec 2023 12:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
