8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेताओं सहित सैंकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सभा से पहले जुलूस निकालने एवं वैश्विक महामारी कोरोना नियमों की अवहेलना करने पर खैरथल थाना पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, अलवर सांसद योगी बालक नाथ सहित करीब आठ सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 26 Dec 2020, 2:37 PM IST

bjp.jpg

BJP

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के खैरथल कस्बे में सभा से पहले जुलूस निकालने एवं वैश्विक महामारी कोरोना नियमों की अवहेलना करने पर खैरथल थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, अलवर सांसद योगी बालक नाथ सहित करीब आठ सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि खैरथल कस्बे में शुक्रवार को भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव के स्वागत और नगरपालिका चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए जुलूस निकाला और किसान सभा का आयोजन किया। इसमें कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर पुलिस ने यादव, बालक नाथ, विधायक, पूर्व विधायक एवं भाजपा नेताओं सहित आठ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

खैरथल थाना प्रभारी दारा सिंह के अनुसार कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार के आदेशों की अवहेलना, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने, बिना मास्क लगाए भीड़ एकत्रित करने एवं आपदा प्रबंधन की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सभा में अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, मुंडावर विधायक मंजीत यादव, भाजपा के उत्तर और दक्षिण जिला अध्यक्ष , कई पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना, खैरथल पालिका अध्यक्ष हरीश रोघा, किशनगढ़ बास पालिकाध्यक्ष तारामणि सिंघल के नाम भी शामिल हैं।