6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का पड़ाव, हरियाणा पुलिस ने हाइवे का दूसरा मार्ग भी किया बंद

शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के दिल्ली कूच की योजनान्तर्गत 13 दिसम्बर से हरियाणा पुलिस प्रशासन ने जयपुर-दिल्ली मार्ग पर बैरिकिट्स लगा बंद कर दिया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Dec 25, 2020

farmers protest Rajasthan-Haryana border latest news

शाहजहांपुर। कृषि बिलों के विरोध में केन्द्र सरकार व किसानों के बीच चल रहे विरोध को लेकर 24 दिनों से शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के दिल्ली कूच की योजनान्तर्गत 13 दिसम्बर से हरियाणा पुलिस प्रशासन ने जयपुर-दिल्ली मार्ग पर बैरिकिट्स लगा बंद कर दिया गया था। जिसके विरोध में किसान संगठनों ने हाइवे पर ही महापडाव डाल अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं।

हाइवे पर अद्र्धसैनिक बल तैनात
महापडाव के 24वें दिन व हाइवे बंद के13वें दिन दोपहर एक बजे हरियाणा पुलिस प्रशासन ने दूसरे मार्ग दिल्ली-जयपुर पर भी बैरिकेट्स लगा पुलिस जाप्ता व अद्र्धसैनिक बलों के जवान तैनात कर हाइवे बंद करा दिया। अचानक हाइवे जाम करने से लगे लम्बे जाम को पुलिस प्रशासन ने डायवर्ट कर निकाले जाने की मशक्कत में जुट गये। हाइवे पर वाहनों के डायवर्ट की पूर्व तैयारी के फल स्वरूप हरियाणा पुलिस ने सुबह करीब 9 बजे भी बंद किया था। परन्तु कुछ समय बाद ही खोल दिया गया था।

किसान संयुक्त मोर्चा ने हाइवे जाम का किया विरोध
किसानों के शुक्रवार एक बजे दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए हरियाणा पुलिस प्रशासन ने पूर्ण तैयारी के साथ दिल्ली-जयपुर हाइर्व मार्ग भी बंद करा दिया।