18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / भूगोर तिराहे पर लाठी- डंडों से मारपीट, फायरिंग कर रफूचक्कर हुए बदमाश

भूगोर तिराहे पर लाठी- डंडों से मारपीट, फायरिंग कर रफूचक्कर हुए बदमाश

आज सुबह भूगोर तिराहे पर कार सवार चार युवकों ने एक युवक और होटल संचालक के साथ मारपीट की। उन्होंने होटल को भी नुकसान पहुंचाया और तोड़फोड़ की। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 9 Apr 2024, 12:03 PM IST

photo_2024-04-09_11-58-37.jpg

फायरिंग में हुई तोड़फोड़ व गोली का खोल मिला

आज सुबह भूगोर तिराहे पर कार सवार चार युवकों ने एक युवक और होटल संचालक के साथ मारपीट की। उन्होंने होटल को भी नुकसान पहुंचाया और तोड़फोड़ की। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाश पुलिस के पहुंचने से पहले ही मालाखेड़ा की तरफ भाग गये। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अलवर ग्रामीण थाने से डॉ. पूनम को भूगोर चौराहे पर झगड़े की सूचना मिली। जब वे पहुंचे तो छोटू मीना नामक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि सोमवार को मनीष मीना नामक व्यक्ति से छोटी सी बात पर बहस हो गई थी। अगले दिन मंगलवार यानी आज सुबह मनीष और अरुण समेत चार लोग कार से भूगोर तिराहे पर एक होटल पर आये और लाठी-डंडे लेकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया और बंदूक से फायरिंग भी की।

होटल मालिक ने बचाने की कोशिश की लेकिन उस पर भी हमला कर दिया गया। इसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस ने जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं और बदमाशों को पकड़ने के लिए जांच में जुट गई है।