6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में ऑनर किलिंग: प्रेम-प्रसंग के चलते भाई ने बहन को जमीन में पटक-पटक कर मार डाला

Rajasthan Honor Killing: राजस्थान में में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Oct 24, 2020

bhiwadi_honour_killing_1.jpg

भिवाड़ी। Rajasthan Honor Killing: भिवाड़ी पुलिस जिले के एक गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम-प्रसंग के चलते गुरुवार रात भाई ने अपनी बहन को जमीन में पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

भिवाड़ी पुलिस ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति भिवाड़ी क्षेत्र के एक गांव में मकान बनाकर परिवार सहित रहता है। उनकी 22 वर्षीय पुत्री का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवाले इसका विरोध कर रहे थे। गुरुवार को पूरा परिवार अपने पैतृक गांव में कुआं पूजन समारोह में शामिल होने गया था।

पीछे से भिवाड़ी स्थित घर पर उसकी बेटी अकेली थी। इस दौरान प्रेमी युवक उससे मिलने आ गया। देर शाम युवती का भाई भी अपने गांव से वापस भिवाड़ी आ गया। उसने अपनी बहन को प्रेमी युवक से बातचीत करते देख लिया। इसके बाद प्रेमी युवक वहां से चला गया। इस बात को लेकर रात दोनों भाई-बहनों के बीच झगड़ा हो गया।

गुस्साए भाई ने अपनी बहन को दीवार और जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के बाद दोस्त को फोन किया
बहन की हत्या करने के बाद युवक ने फोन कर अपने दोस्त को पूरा घटनाक्रम बताया। जिसने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

घरवाले कहीं और करना चाहते थे शादी
जानकारी के अनुसार घरवाले मृतका की शादी कहीं और करना चाहते थे, लेकिन युवती ने उस रिश्ते को ठुकरा दिया और वह अपने प्रेमी से शादी करने की बात पर अड़ी हुई थी, लेकिन प्रेमी युवक के परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं थे।

अकेला घर आया था आरोपी
भिवाड़ी के एक गांव स्थित मकान में आरोपी युवक और उसकी पत्नी, पिता और बहन रहते थे। उसकी मां की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। बाकी परिवार रेवाड़ी स्थित पैतृक गांव में ही रहता है। पैतृक गांव में आरोपी युवक, उसकी पत्नी और पिता सभी गए थे, लेकिन बहन नहीं गई। देर शाम आरोपी युवक परिवार को कुआं पूजन समारोह में छोडकऱ अकेला ही भिवाड़ी आया था।

आरोपी गिरफ्तार
भिवाड़ी पुलिस जिले के एक गांव में गुरुवार रात एक युवक ने अपनी बहन की प्रेम-प्रसंग के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के सम्बन्ध हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

- राममूर्ति जोशी, पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी।