6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाजायज संबंध का शक, पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुण्डावर क्षेत्र के गांव पदमाडाखुर्द में पति ने पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे में आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Aug 27, 2020

husband killed wife in alwar

अलवर। मुण्डावर क्षेत्र के गांव पदमाडाखुर्द में पति ने पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे में आरोपी पति को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि टेलीफोन से सूचना मिली कि ग्राम पदमाड़ा खुर्द में एक महिला की हत्या हो गई है। टीमों ने अनुसंधान कर हत्या के आरोपी पति विकास कुमार पुत्र बलराम को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी विकास कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि उसकी पत्नी मृतका मनीषा देवी के अन्य लोगों से नाजायज सम्बन्ध थे। जिस सम्बन्धों की जानकारी होने पर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा भी होता था।

मृतका मनीषा देवी को उसके पति विकास कुमार ने अन्य लोगों के साथ अनैतिक कार्य करते भी देख लिया था। इन्ही अवैध सम्बन्धों के चलते मृतका के पति विकास कुमार को डर था कि मृतका मनीषा देवी उसकी हत्या करवा देगी।

25 अगस्त को सांय करीब 8 बजे आरोपी विकास कुमार ने मौका देखकर कमरे में पत्नी का गले में चुन्नी से फंदा लगा दिया। परन्तु मृतका की मौत नहीं हुई तो आरोपी ने बिजली का तार (डोरी) से गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका ने अपना बीच बचाव किया तो मृतका दांयी आंख के नीचे चोट आ गई।