15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिविर में एनसीसी कैडेट्स को दी भारतीय सेना में भर्ती की जानकारी, किया प्रेरित 

एनसीसी कैंप के दौरान राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में 03 राज आर्डस स्क्वाड्रन के कैडेट्स के लिए एक सेमीनार आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

एनसीसी कैंप के दौरान राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में 03 राज आर्डस स्क्वाड्रन के कैडेट्स के लिए एक सेमीनार आयोजित किया गया। कैम्प में जूनियर कैडेट्स को योगा और सीनियर कैडेट्स को पी.टी. परेड करवाई गई। कैम्प कमाण्डर कर्नल राहुल शर्मा ने सीनियर कैडेट्स के लिए भारतीय सेना भर्ती की जानकारी देने हेतु कर्नल आलोक रंजन को आमंत्रित किया। कर्नल रंजन ने थल सेना, वायु सेना, जल सेना, अग्निवीर, एन.डी.ए. और एस.एस.बी. के बारे में जानकारी दी और कैडेट्स को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद, विभिन्न कक्षाओं का आयोजन हुआ, जिसमें "मैप सेट करना", एन.सी.सी. कैडेट्स की सामाजिक गतिविधियां, और कैरियर काउन्सिलिंग शामिल थीं। सेमीनार के बाद टैन्ट लगाने की प्रतियोगिता और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस कैम्प में सीनियर जे.सी.ओ. सूबेदार नूर अहमद, सूबेदार सुशील कुमार, बटालियन हवलदार मेजर प्रेमसिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, साथ ही सीनियर अंडर ऑफिसर अजय तिवारी की टीम का भी योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:
एनसीसी कैंप में कैडेट्स को अलवर आर्मी कैम्पस की विजिट करवाई