बाजार में होने लगी खरीदारी
मकर संक्रांति पर श्रद्धालु अपने सामर्थ्य के अनुसार दान पुण्य करते हैं। इसके चलते इन दिनों अलवर के बाजारों में खरीदारी का माहौल बना हुआ हैं। गर्म कपड़े, प्लास्टिक का सामान, कपडे से बना सामान, भगवान को अर्पित की जाने वाली वस्तुएं, महिलाओं को दान में देने के लिए सुहाग सामग्री सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं की खूब बिक्री हो रही है। दान में एक साथ चौदह वस्तुएं दिए जाने की परंपरा है। इसके चलते एक साथ ज्यादा सामान बिक रहा है। इससे व्यापारी खुश है और अधिक स्टॉक मंगवाया है।