इस वर्ष मत्स्य उत्सव में 27 नवंबर को आयोजित लॉवर शो के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए गए टेरीकोटा, प्राकृतिक शहद, लाख की चूड़ियां, कपड़े व जूट के बैग, मसाले और अन्य खाद्य उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम और राजीविका की ओर से किया जाएगा।