
demo pic (patrika)
सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के तहत पोषाहार के साथ ही उपस्थित बच्चों की जानकारी अब संस्था प्रधान पोर्टल पर रोजाना अपडेट करेंगे। इसके लिए मिड डे मील आयुक्तालय की ओर से राजसिम्स पोर्टल तैयार किया गया है। इस पर प्रभारी व संस्था प्रधान रोजाना कितने विद्यार्थियों को मिड डे मील के तहत पोषाहार वितरित किया गया और कितनी मात्रा में वितरण किया इसकी जानकारी अपडेट करेंगे।
शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से ‘राज सिम्स पोर्टल’ शुरू करने से सरकारी स्कूलों के मिड डे मील पर सरकार और विभाग की सीधी मॉनिटरिंग हो पाएगी। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि किस स्कूल में कितना पोषाहार रोजाना उपयोग में लिया जा रहा है।
इसके साथ ऐप के माध्यम से यह भी पता लग जाएगा की कौन से स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थी स्कूल में उपस्थित रहे हैं और कितने विद्यार्थियों ने पोषाहार खाया है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो संबंधित कर्मचारियों को विभाग की ओर से नोटिस देने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
Published on:
02 Jul 2025 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
