7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसाः ट्रोले ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौत

शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित 200 फीट रोड पर रविवार दोपहर ट्रोले ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Nov 08, 2021

mother-daughter die in road accident in alwar

अलवर। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित 200 फीट रोड पर रविवार दोपहर ट्रोले ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने सोमवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

जानकारी के अनुसार एनईबी दाउदपुर स्थित आनंद विहार रेलवे कॉलोनी निवासी मुन्नालाल गुप्ता (57) रविवार दोपहर अपनी पत्नी राजेश्वरी गुप्ता (50) और 9 वर्षीय बेटी परिधि गुप्ता के साथ स्कूटी पर सवार होकर 200 फीट रोड की तरफ गए थे। 200 फीट रोड पर मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रोले से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नालाल गुप्ता सड़क के दूसरी तरफ जाकर गिरे।

उनकी पत्नी राजेश्वरी गुप्ता डिवाइडर पर गिरी तथा बेटी परिधि गुप्ता ट्रोले के टायरों के बीच में फंसकर काफी दूर तक घिसटती गई। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश्वरी गुप्ता गंभीर रूप से हो गई और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान राजेश्वरी गुप्ता की भी मौत हो गई।

वहीं, मुन्नालाल गुप्ता को मामूली खरोंच आई। एनईबी थाना पुलिस ने सोमवार को सामान्य अस्पताल में मृतक मां-बेटी का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले ट्रोले को जब्त कर लिया है।

शादी के 16 साल बाद हुई थी बेटी
मुन्नालाल गुप्ता राजगढ़ सरकारी कॉलेज में लिपिक पद पर कार्यरत है तथा उनकी पत्नी राजेश्वरी गुप्ता बाम्बोली के सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी। उनके शादी के करीब 16 साल बाद बेटी परिधि हुई थी। 9 वर्षीय परिधि राठ स्कूल में पढ़ती थी।