29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neemrana: नीमराणा सड़क हादसा; भाई और भांजी के बाद घायल महिला ममता की भी मौत

नीमराणा में रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल महिला ममता की भी मौत हो गई। एसएमएस अस्पताल जयपुर में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे में ममता के भाई सचिन शर्मा और 8 वर्षीय भांजी तान्या की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब मृतकों की संख्या तीन हो गई है।
2 min read
Google source verification
neemrana road accident

हादसे में ममता की भी मौत हो गई (फोटो - पत्रिका)

नीमराणा पुलिस थाने के सामने एनएच-48 की सर्विस रोड पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल महिला ममता की भी मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वेंटिलेटर पर उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे में रविवार को ही उसके भाई सचिन शर्मा और 8 वर्षीय भांजी तान्या की मौके पर मौत हो गई थी। इस तरह हादसे में अब तीन लोगों की जान जा चुकी है।

सचिन व 8 वर्षीय तान्या की हुई थी मौत

पुलिस के अनुसार हादसा रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे हुआ था। नीमराणा पुलिस थाने के सामने एनएच-48 की सर्विस रोड पर बाइक से जा रहे तीन लोगों को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सचिन शर्मा और उसकी 8 वर्षीय भांजी तान्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ममता गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

बाइक से भगवती खुर्द गांव जा रहे थे

एएसआई धर्मपाल यादव ने बताया कि हादसे को लेकर मृतकों के पिता प्रेम प्रकाश शर्मा निवासी भुनगड़ा अहीर, थाना मुंडावर ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार रविवार दोपहर सचिन शर्मा अपनी बहन ममता और दोहती तान्या के साथ बाइक से भगवती खुर्द गांव जा रहे थे। इसी दौरान नीमराणा पुलिस थाने के सामने सर्विस रोड पर सामने से आ रही जयपुर-दिल्ली हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

परिजनों के अनुसार हादसे के बाद ममता की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था और उपचार किया जा रहा था। इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान ममता की मौत हो गई।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में बस चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस बस चालक की तलाश के साथ हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।