29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: मिनी सचिवालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी, सुरक्षा बल तैनात 

अलवर में एसआईआर और चुनाव संबंधी कार्यों में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस आज मिनी सचिवालय का घेराव कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मालवीय नगर स्थित यूको बैंक के सामने एकत्र हो रहे हैं। यहां से रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
alwar congress protest

अलवर में कांग्रेस का मिनी सचिवालय घेराव आज (फोटो - पत्रिका)

अलवर में एसआईआर और चुनाव संबंधी कार्यों में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस आज प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मिनी सचिवालय का घेराव किया जा रहा है। प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मालवीय नगर में एकत्र हो रहे हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

चुनाव संबंधी कार्यों में कथित गड़बड़ी का विरोध

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता मालवीय नगर स्थित यूको बैंक के सामने एकत्र हो रहे हैं। यहां से कार्यकर्ता रैली के रूप में मिनी सचिवालय यानी कलक्ट्रेट की ओर रवाना हो रहे हैं। रैली के कलेक्ट्रट पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मिनी सचिवालय का घेराव कर रहे हैं।

कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन एसआईआर और चुनाव संबंधी कार्यों में कथित गड़बड़ी के विरोध में किया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में अलवर में भी कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल

प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इनमें सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और विधायक प्रत्याशी के साथ पीसीसी और डीसीसी पदाधिकारी भी मौजूद हैं। इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी रैली और घेराव में भाग ले रहे हैं। मालवीय नगर स्थित यूको बैंक के सामने से शुरू हुई रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे हैं। कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद पार्टी की ओर से एसआईआर और चुनाव संबंधी कार्यों को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐसे समय हो रहा है, जब पार्टी की ओर से एसआईआर और चुनाव संबंधी कार्यों को लेकर प्रदेशभर में विरोध दर्ज कराया जा रहा है। अलवर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के जरिए पार्टी इन मुद्दों को लेकर अपना विरोध प्रशासन के सामने दर्ज करा रही है।