25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: नए जिलों के बूथों की यहां होगी मतगणना, जिला प्रशासन कर रहा तैयारी

नए जिले भले ही बना दिए गए हों लेकिन विधानसभा चुनावों से लेकर मतगणना तक की जिम्मेदारी अलवर जिला प्रशासन की ही रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 24 Sep 2023, 10:53 AM IST

photo_6089210839505680407_x.jpg

अलवर/पत्रिका. नए जिले भले ही बना दिए गए हों लेकिन विधानसभा चुनावों से लेकर मतगणना तक की जिम्मेदारी अलवर जिला प्रशासन की ही रहेगी। सरकार की ओर से ये साफ होने के बाद जिला प्रशासन उसी हिसाब से तैयारियों में जुटा है। जिला मुख्यालय पर ही मतगणना स्थल बनाए जाएंगे।

मतदान प्रतिशत का आंकड़ा 80 के पार पहुंच सकता : इस बार चुनाव में 2690 बूथों पर करीब 27 लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इस बार प्रशासन तैयारी कर रहा है कि वोटिंग प्रतिशत 75 से ज्यादा पहुंचे। आंकड़ा 80 फीसदी भी पहुंच सकता है। ये भी माना जा रहा है कि नए जिले बनने से लोगों में उत्साह है। ऐसे में मतदाता बूथों तक पहुंचेंगे और मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी। इसके अलावा प्रशासन की ओर से किए जा रहे जागरुकता कार्यक्रमों का भी असर पड़ने की संभावना है। संकल्प पत्र भी भरवाए जा रहे हैं। बूथों पर सुविधाएं भी मतदाताओं के लिए होंगी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : जलीय जीवों का सुपर ट्यूरिस्ट सेंटर बनने की राह पर घड़ियाल अभयारण्य, ये है खासियत

80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग घरों से कर सकते हैं मतदान: इसी तरह 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को यदि बूथ तक आने में दिक्कतें होंगी तो उनसे बैलेट पेपर के जरिए मत का प्रयोग करवाया जाएगा। इसके लिए सर्वे चल रहा है। पहले इस आयु वर्ग के बीमार वृद्ध, दिव्यांग मतों का प्रयोग नहीं कर पाते थे लेकिन इस बार व्यवस्था अलग है। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। जिला निर्वाचन अधिकारी पुखराज सेन का कहना है कि मतगणना स्थल जिला मुख्यालय पर ही बनाए जाएंगे। कोशिश चल रही है कि वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनाव की अपेक्षा अच्छा रहे। इसके लिए सभी मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Assembly elections 2023: पुरुषों को टक्कर देने की तैयारी में महिला मतदाता