पुलिस ने दी दबिश 21 युवक और युवतियां पकड़े
युवक-युवतियों को आकर्षित करने के लिए शहर में डार्क जोन, लव कैफे, कैफे कनेक्ट, हेंग आउट, स्मेकर, डाउन-टाउन, कूल डाउन, आरबी और ग्रीन पार्क जैसे नामों से कैफे खुले हुए हैं। इसके अलावा कई कैफे बिना नाम के भी चल रहे हैं। शहर के मनुमार्ग स्थित कैपिटल गैलेरिया मॉल में चल रहे 7 कैफे और स्पा सेंटर को मंगलवार शाम यूआईटी, नगर परिषद और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। उल्लेखनीय है कि इन कैफे और स्पा सेंटरों पर सोमवार को पुलिस ने दबिश दी थी। जहां अनैतिक गतिविधियां पाए जाने पर 21 युवक-युवतियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया था।