Alwar Rape News: खबर राजस्थान के अलवर जिले से है। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी होने वाली पत्नी से रेप किया। परिवार के लोग उस समय घर पर नहीं थे, ऐसे में वह चुपके से घर आया और दोनों ने संबंध बनाए। बाद में किशोरी के परिजन लौटे और उनको सच का पता चला तो केस दर्ज किया गया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया।