11 दिन बाद आरोपितों ने महिला को बेहोशी की हालत में गांव के बाहर सड़क किनारे फेंक दिया। ग्रामीणों की मदद से वह घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती बताई। पहले थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो महिला ने स्थानीय कोर्ट में अर्जी दी। इसके बाद दो जून को मामला दर्ज हुआ। पीड़िता का कहना है, रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उल्टा आरोपी उसे और उसके परिवार को धमका रहे हैं।